अमेरिका में डेमाक्रेट्स की जीत पर क्या बोले राष्‍ट्रपति ट्रंप? महाभियोग पर भी दिया जवाब

  • 6:03
  • प्रकाशित: नवम्बर 05, 2026

मिड टर्म चुनावों में हार के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का पलटवार सामने आया है. व्हाइट हाउस ने राष्‍ट्रपति ट्रंप की फोटो के साथ पोस्ट की है और एक मैसेज भी लिखा है. मैसेज में लिखा है- नेवर सरेंडर, डेमोक्रेट से लड़ाई जारी रहेगी. महाभियोग की कोशिश नाकाम होगी, डेमोक्रेट्स मेरा एजेंडा नहीं बदल सकेंगे. लेफ्ट और फेक न्यूज पर भी उन्होंने निशाना साधा. बता दें कि मिड टर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है. उनकी रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी है. वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट के साथ-साथ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी बहुमत हासिल कर लिया है.

संबंधित वीडियो