ट्रंप-पुतिन-शी मीटिंग: तीन परमाणु ताकतें आमने-सामने, यूक्रेन से ईरान तक होगी बात

  • 22:37
  • प्रकाशित: नवम्बर 19, 2026

चीन के शेनजेन में APEC शिखर सम्मेलन हो रहा है और उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक ही मंच पर मौजूद होंगे. कुछ ही देर में तीनों नेताओं की एक त्रिपक्षीय बैठक होने वाली है, जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की ये सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक कवायद मानी जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की बैठक में परमाणु हथियारों पर लगाम, यूक्रेन और ईरान युद्ध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. तीनों परमाणु शक्तियां एक साथ एक मंच पर बैठेंगी,। अमेरिका, रूस और चीन के पास दुनिया के सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं. अमेरिका-रूस के बीच परमाणु हथियार सीमित करने वाली न्यू स्टार्ट संधि फरवरी 2026 में खत्म होगी, तो इसके आगे क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी. अमेरिका की कोशिश चीन को भी इसमें शामिल करने की है.