ईरान जंग से पीछे हटने को तैयार नहीं ट्रंप, चुनावी हार के बाद भी बोले- 'दोबारा हमला...'

  • 12:25
  • प्रकाशित: नवम्बर 05, 2026

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की पार्टी को मिड टर्म चुनावों में हार का सामना जरूर करना पड़ा है, लेकिन इससे ट्रंप की ईरान को लेकर पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं आने वाला है. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान को हम परमाणु बम नहीं बनाने देंगे. अगर किसी को लगता है कि हम ईरान पर हमले बंद कर देंगे, तो ये गलत है. बता दें कि मिड टर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है. उनकी रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी है. वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट के साथ-साथ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी बहुमत हासिल कर लिया है.

संबंधित वीडियो