दिल्ली में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए निकलीं | स्वाति मालीवाल को इंसाफ़ दिलाने के नाम पर बीजेपी का ये प्रदर्शन चल रहा है। मगर अभी तक ये साफ़ नहीं है कि महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर क्या हुआ था? सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने बताया कि उनके पास स्वाति मालीवाल के नाम से फोन आया कि केजरीवाल के सचिव विभव ने उनसे मारपीट की, और फिर वे ख़ुद थाने पहुंचीं लेकिन उन्होंने फिर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। स्वाति से बदसलूकी की पुष्टि फिर आम आदमी पार्टी ने की जिसने कहा कि विभव के ख़िलाफ़ इस मामले में कार्रवाई होगी। स्वाति मालीवाल के साथ इंसाफ़ हो- ये फ़िक्र सबसे ज़्यादा बीजेपी को हो रही है, उसके कार्यकर्ता इसके लिए प्रदर्शन कर रहे हैं