जवानों के बीच PM मोदी की दिवाली, नक्सलवाद पर कही बड़ी बात

  • 24:13
  • प्रकाशित: नवम्बर 08, 2026

Diwali 2026 | PM मोदी इस बार दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचकर सुरक्षा बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाएंगे. उन्होंने कहा कि बस्तर वह इलाका है, जहां कभी नक्सलवाद का दबदबा था. लेकिन अब वहां विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है. पीएम मोदी ने कहा कि वह देश की सुरक्षा में जुटे वीर जवानों के साहस, बलिदान, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करने के लिए बस्तर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जवानों की तपस्या और त्याग ही देश की सबसे बड़ी ताकत है. PM मोदी ने एक्स पोस्ट में बताया, 'दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं. कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है. वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं.'

संबंधित वीडियो