उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में अवैध दूध डेयरी और अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया. एक महिला ने दरोगा पर लोहे की भारी जंजीर से वार किया. पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो महिलाओं समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और इलाके से अवैध डेयरियों को हटा दिया है.