यूपी के फिरोजाबाद के ASP अनुज चौधरी का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वे फीता लेकर मुहर्रम के ताजिए को नापते दिख रहे हैं. उन्होंने बताया कि हादसों से बचने के लिए मानक का पालन कराया जा रहा है. जो ताजिए मानक से ज्यादा ऊंचे हैं, उनकी ऊंचाई कम कराई जा रही है. ASP अनुज चौधरी ने मुहर्रम के रूट का भी निरीक्षण किया. वहीं अनुज चौधरी के इस तरह ताजिए नापने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.