Kanpur Father-son Murder VIDEO: पापा-पापा...चीखता रहा बेटा, तमाशबीन बनी रही भीड़, बाप-बेटे की हत्या का VIDEO

कानपुर से इंसानियत को शर्मसार और दिल को दहला देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां महज बाइक टकराने के मामूली विवाद में दबंगों ने सरेआम बीच सड़क पर एक पिता और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. इस पूरी वारदात का एक बेहद विचलित करने वाला 38 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तीन दबंग बीच सड़क पर बाप-बेटे को हेलमेट और लात-घूंसों से पीट रहे हैं. जब बुजुर्ग पिता अपने बेटे की जान बचाने के लिए बीच में आए, तो आरोपियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. सीने और पेट पर चाकू लगते ही पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और उन्होंने दम तोड़ दिया.

सबसे शर्मनाक बात यह है कि जब बीच सड़क पर यह मौत का तांडव चल रहा था, तब वहां मौजूद लोग केवल मूकदर्शक बने तमाशा देख रहे थे. राहगीर अपनी गाड़ियां रोककर खड़े रहे, कुछ वीडियो बनाते रहे, लेकिन कोई भी पीड़ित पिता-बेटे को बचाने आगे नहीं आया. हालांकि, वारदात के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया है. सड़क पर लोगों की संवेदनहीनता और बढ़ते अपराधों की भयानक तस्वीर पेश करती यह पूरी रिपोर्ट देखें.