UP Board Result Breaking News: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं 12वीं का रिजल्ट | NDTV India यूपी बोर्ड के 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो चुका है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. ठीक 4 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये रिजल्ट जारी किया गया. परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी देख सकते हैं. इसके अलावा ndtv.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं.