PM नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर मंगलवार देर रात अमेरिका पहुंचे. संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में पीएम मोदी योग कार्यक्रम के बाद वॉशिंगटन डीसी जाएंगे. 21 जून की शाम को पीएम मोदी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के गेस्ट बनेंगे. दोनों के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी. वहीं, पीएम मोदी के अमेरिका दौरा को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने NDTV से बात की.