क्या अमेरिका ईरान को ज़मीनी जंग में हरा पाएगा?
40 किलोमीटर का ‘डेथ ट्रैप’, पहाड़–समंदर और वो भूगोल जिसने महाशक्तियों को झुकाया
इतिहास गवाह है कि साम्राज्य अक्सर हथियारों से नहीं, भूगोल से हारे हैं. वियतनाम के घने जंगल हों या अफगानिस्तान के दुर्गम पहाड़—कुदरत ने बार‑बार महाशक्तियों के अहंकार को तोड़ा है। आज वही सवाल अमेरिका के सामने एक बार फिर खड़ा हो रहा है—क्या ईरान को ज़मीनी जंग में हराना वाकई मुमकिन है?
पिछले एक दशक से ईरान को “तबाह” करने और “स्टोन एज में वापस भेजने” के दावे गूंजते रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि ईरान आज भी अंगद के पांव की तरह अपनी जगह जमा हुआ है। ईरान सिर्फ लड़ने की बात नहीं करता, बल्कि खुलेआम कहता है कि जब तक वह मैदान में है, अमेरिका और इज़रायल की जीत का दावा महज़ एक ख्वाब है।
यह आत्मविश्वास है या ओवर‑कॉन्फिडेंस? इसका जवाब छिपा है ईरान के उस रणनीतिक जाल में, जिसे तेहरान ने “डिफेंस” नहीं बल्कि डेथ ट्रैप का नाम दिया है।
40 किलोमीटर की रेड लाइन: ईरान का ऑटोमैटिक डेथ ज़ोन
ईरान के सैन्य कमांडरों ने अपनी सीमा के चारों ओर 40 किलोमीटर की एक अदृश्य लाल लकीर खींच दी है। यह साधारण बॉर्डर नहीं, बल्कि एक स्वचालित हत्या क्षेत्र है।
ईरानी रणनीति बिल्कुल साफ है—
अगर दुश्मन इस 40 किमी के दायरे में आया, तो वह वापस नहीं जाएगा।
ईरान उसका इंतज़ार अपनी ज़मीन पर नहीं करेगा, बल्कि सीमा पार जाकर वहीं खत्म करेगा।
यह मॉडल वही है जिसने कभी अफगानिस्तान में सुपर पावर अमेरिका को घुटनों पर ला दिया था। फर्क सिर्फ इतना है कि अब यह गोरिल्ला वारफेयर का हाई‑टेक वर्ज़न है।
अफगानिस्तान की परछाईं और अमेरिका की चिंता
याद कीजिए अफगानिस्तान की वो तस्वीरें—
जहां अमेरिकी बख्तरबंद वाहन और अपाचे हेलिकॉप्टर, तालिबानी लड़ाकों के सामने बेअसर हो गए थे।
आज ईरान उसी रणनीति को कहीं ज़्यादा संगठित और आधुनिक तरीके से अपना चुका है। अगर अमेरिकी सैनिक ईरान की ज़मीन पर उतरे, तो उनके सामने सिर्फ एक सेना नहीं होगी—
पूरा भूगोल आग उगलेगा।
पहाड़, मिसाइलें और समंदर: ईरान का प्राकृतिक सुरक्षा कवच
ईरान की असली ताकत उसके हथियार नहीं, बल्कि उसका भूगोल है।
उत्तर में अलबोर्ज पर्वतमाला, जो कैस्पियन सागर के समानांतर फैली है
पश्चिम और दक्षिण‑पश्चिम में जागरोस पर्वत, जो तुर्की और इराक की सीमा से सटे हैं
नीचे फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी, जहां से गुजरने वाली दुनिया की ऊर्जा सप्लाई पर ईरान की पकड़ है
ये पहाड़ सिर्फ चट्टानें नहीं हैं—
यहीं ईरान की साइलेंट मिसाइलें और अंडरग्राउंड बेस छिपे हैं।
तीन तरफ पहाड़, चौथी तरफ समंदर और बीच में बंजर इलाका—
ईरान खुद में एक प्राकृतिक किला है।
‘मुंजीरिया मॉडल’: दुश्मन को घर आने से पहले खत्म करो
40 किमी रेड लाइन की रणनीति पहली बार ISIS के दौर में सामने आई थी।
इराक के खानकीन और मुंजीरिया जैसे इलाकों से खतरा ईरान की सीमा तक पहुंच गया था।
इसके बाद ईरान ने अपनी फॉरवर्ड डिफेंस पॉलिसी लागू की—
दुश्मन को घर आने दो मत, सीमा पार ही कुचल दो।
आज संकेत मिल रहे हैं कि अगर अमेरिका या उसका कोई सहयोगी ग्राउंड ऑपरेशन करता है, तो ईरान इसी मुंजीरिया मॉडल पर जवाब देगा।
IRGC और एसीमेट्रिक वॉर
ईरान की नियमित सेना के साथ‑साथ IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) भी पूरी तरह तैयार है।
IRGC की विशेषज्ञता है—
असीमेट्रिक वारफेयर, यानी कम संसाधनों से दुश्मन को ज्यादा उलझाना।
ईरानी कमांडर खुले शब्दों में कह चुके हैं कि
“अगर दुश्मन ने जमीनी कार्रवाई की, तो उसका एक भी सैनिक सुरक्षित लौटना नहीं चाहिए।”
बड़ा सवाल: क्या अमेरिका फंस जाएगा?
अमेरिका बार‑बार चेतावनी देता है कि अगर ईरान डील टेबल पर नहीं आया, तो उसे सबक सिखाया जाएगा।
लेकिन सैन्य विशेषज्ञ मानते हैं कि
ईरान पर ज़मीनी हमला करना अफगानिस्तान से भी ज्यादा जटिल हो सकता है।
भूगोल, पहाड़, समंदर और गुरिल्ला रणनीति—
यह सब मिलकर ईरान को एक ऐसा चक्रव्यूह बनाते हैं, जिसे भेदना आसान नहीं।
अब सवाल यह नहीं कि अमेरिका हमला कर सकता है या नहीं,
सवाल यह है कि क्या वह इससे बाहर सुरक्षित निकल पाएगा?