उद्धव ठाकरे सीएम आवास छोड़कर पहुंचे मातोश्री, समर्थकों ने जमकर किया स्वागत

महाराष्ट्र में जारी सियायी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बुधवार की रात मुख्यमंत्री आवास वर्षा छोड़कर अपने पारिवारिक आवास मातोश्री चले गए. बंगला छोडते वक्त बडी संख्या में उद्धव ठाकरे के समर्थक भी वहां पर मौजूद थे. समर्थकों ने इस दौरान समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की. इस दौरान उद्धव ठाकरे के साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे और भाई तेजस ठाकरे भी थे. उद्धव ठाकरे मातोश्री पहुंचे तो वहाँ भी बडी तादाद में शिवसैनिक मौजूद थे.

संबंधित वीडियो