Twisha Sharma Case: ट्विशा की मौत, गिरिबाला के आरोप, सहेली ने खोले चौंकाने वाले राज!

Twisha Sharma Case:

ट्विशा शर्मा मौत मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ जहां ट्विशा की मौत से ठीक 3 घंटे पहले का एक नया सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व जज गिरिबाला सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. हाई कोर्ट के नोटिस और पुलिस के कसते शिकंजे के बीच गिरिबाला सिंह के वकील ने भी इस केस से किनारा कर लिया है.

आइए जानते हैं इस हाई-प्रोफाइल मामले में आज के 5 सबसे बड़े अपडेट्स:

1. मौत से 3 घंटे पहले का CCTV फुटेज आया सामने

इस केस में एक नया वीडियो सामने आया है जो ट्विशा की मौत से महज 3 घंटे पहले का है। एनडीटीवी को मिले इस एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज में ट्विशा एक ब्यूटी पार्लर में जाती और वहाँ बैठी हुई नज़र आ रही है। इस फुटेज के बाद उन दावों पर सवाल उठने लगे हैं जिनमें कहा जा रहा था कि ट्विशा गहरे डिप्रेशन में थी। सोशल मीडिया और पुरानी रील्स में भी ट्विशा बेहद खुश दिखाई दे रही है, जिससे '5 महीने में डिप्रेशन और पिल्स' लेने वाली थ्योरी कमज़ोर पड़ती दिख रही है।

2. 46 नंबरों का राज और CCTV मेंटेनेंस वालों को फोन

ट्विशा की मौत के तुरंत बाद गिरिबाला सिंह ने किन लोगों से बात की, यह जांच का अहम हिस्सा बन गया है। पुलिस के पास 46 ऐसे फोन नंबर्स और उनके मालिकों के नाम हैं, जिन पर गिरिबाला सिंह ने ट्विशा की मौत के बाद कथित तौर पर संपर्क किया था। सबसे बड़ा सस्पेंस इस बात पर है कि घर में इतनी बड़ी त्रासदी होने के तुरंत बाद गिरिबाला को 'CCTV मेंटेनेंस' से जुड़े दो लोगों को फोन करने की क्या ज़रूरत पड़ गई थी?

3. पूर्व जज गिरिबाला के वकील ने छोड़ा केस, हाई कोर्ट सख्त

समर्थ और उसकी माँ गिरिबाला सिंह पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। इसका तनाव उनके वकीलों पर भी साफ देखा जा सकता है, जहाँ मीडिया के सवालों से खीझकर एक वकील अपनी ही कार पर गुस्सा उतारता नज़र आया। इस बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि गिरिबाला सिंह के वकील इनोस जॉर्ज कार्लो (Inos George Carlo) ने बीच में ही उनका केस छोड़ दिया है।

वहीं, गिरिबाला सिंह को 3 दिन के भीतर मिली अग्रिम जमानत पर हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और नोटिस जारी कर दिया है। अब 25 तारीख को गिरिबाला सिंह को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा।

4. पति समर्थ फरार, अग्रिम जमानत याचिका ली वापस

ट्विशा का पति समर्थ सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि, समर्थ के वकील ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह किसी भी वक्त सरेंडर कर सकता है। एक पूर्व जज (गिरिबाला सिंह) द्वारा अपने बेटे के फरार होने को 'कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल' बताकर सही ठहराने पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

5. राज्य सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश

इस पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश की है। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी तथ्य और दस्तावेज़ उपलब्ध करा दिए हैं। सीसीटीवी में नज़र आए तीन संदिग्धों में से दो के बयान दर्ज हो चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी समर्थ की तलाश अभी भी जारी है।

संबंधित वीडियो