पाकिस्तान (Pakistan) में छिपे पुलवामा हमले (Pulwama Attack) के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान (Terrorist Hamza Burhan) को अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने ली है। सोशल मीडिया पर बिश्नोई गैंग के टायसन बिश्नोई (Tyson Bishnoi) ने पोस्ट कर दावा किया है कि उन्होंने पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों का बदला लिया है और वो आगे भी देश के दुश्मनों को खत्म करेंगे। इस वीडियो में सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) आपको बताएंगे इस पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी। जानिए कैसे अल-बद्र (Al-Badr) का कमांडर मारा गया और बिश्नोई गैंग ने भारत सरकार से 'ऑपरेशन ग्लोबल हंट' (Operation Global Hunt) को लेकर क्या बड़ी मांग की है। देखिए पूरी रिपोर्ट NDTV India पर।