Pahalgam Terror Attack: NIA का बड़ा खुलासा! पहलगाम हमले के गुनहगारों की EXCLUSIVE तस्वीरें | NDTV

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम के बैसरन मैदान में 22 अप्रैल 2025 को हुए खूनी आतंकी हमले को लेकर NIA की चार्जशीट से एक-एक कर कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. आपको याद होगा कि इस हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय पोनी ऑपरेटर की जान चली गई थी. अब जांच एजेंसी ने अपनी विस्तृत चार्जशीट में दावा किया है कि इस पूरे हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठकर रची गई थी और इसका मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा तथा उसके प्रॉक्सी संगठन TRF का आतंकी साजिद सैफुल्लाह जट्ट उर्फ लंगड़ा था.  

संबंधित वीडियो