Bihar: डॉक्टर की पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा... पिकअप चालक को पीटा

बेगूसराय में एक डॉक्टर की पत्नी का हाइ वोल्टेज ड्रामा सोशल मिडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. डॉक्टर की पत्नी जो खुद एक पुलिस लगे स्टीकर कार से उतरती है और बीच सड़क पर एक बुजुर्ग पिकअप चालक को कॉलर पकड़ कर पीटने लगती है. हंगामा तब शुरू हुआ जब बछवारा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा एनएच -31 पर 21 मई की दोपहर पिकअप के रुक जाने से महिला की कार उससे टकरा गई .