Lucknow Judges Ride Bicycles: लखनऊ में जजों की अनोखी पहल, साइकिल से पहुंचे कोर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में जिला न्यायालय के जज साइकिल से कोर्ट पहुंचे। यह पहल न सिर्फ चर्चा का विषय बनी, बल्कि समाज में एक मजबूत संदेश भी छोड़ गई।
जिला जज मलखान सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली का उद्देश्य था ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना। सुबह करीब 9 बजे डालीबाग क्षेत्र से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा शहर की सड़कों से होकर कोर्ट परिसर तक पहुंची।
इस अभियान को हरी झंडी जस्टिस राजेश चौहान ने दिखाया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और पेट्रोल-डीजल की बचत बेहद जरूरी है, और समाज के हर वर्ग को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।