कानपुर में गंगा बैराज के पास गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

  • 3:27
  • प्रकाशित: अगस्त 27, 2026

कानपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में एक प्राइवेट ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. ये 4 सीटर डुअल इंजन विमान कानपुर के गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से सुबह करीब 11:30 बजे टेक-ऑफ किया था और 20 मिनट बाद 11:50 बजे वापस लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई. इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया जो गुजरात के रहने वाले थे और जिनके पास 3000 घंटे का अनुभव था, और ट्रेनी अभिषेक पुजारी जो कर्नाटक के थे. प्लेन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है, जो ब्लैक बॉक्स और मलबे की जांच कर तकनीकी खराबी की आशंका पर जांच करेगी.

संबंधित वीडियो