एनडीटीवी डिफेंस समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को रक्षा क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा. उन्होंने कहा, "चिप्स से लेकर जहाज तक, स्क्रू से लेकर पूरे हथियार सिस्टम तक, भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना चाहिए." उन्होंने ‘मेड इन इंडिया’ को केवल उत्पादन का लेबल नहीं, बल्कि 'ट्रस्ट ऑफ इंडिया' में बदलने की आवश्यकता बताई." रक्षा मंत्री ने आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया पांचवीं पीढ़ी के युद्ध के दौर में है. उन्होंने कहा कि युद्ध अब केवल पारंपरिक हथियारों और आमने-सामने की लड़ाई तक सीमित नहीं है. संपर्क और गैर-संपर्क, काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक... युद्ध के विभिन्न आयामों को देखते हुए भारतीय सेनाएं अपनी क्षमताओं को मजबूत कर रही हैं.