उत्तर प्रदेश में 2027 का चुनावी माहौल बनने लगा है. अखिलेश यादव ने चुनावी शंखनाद कर दिया है और रायबरेली से PDA रथ के साथ अपनी यात्रा पर निकल पड़े हैं. रथ यात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला. समाजवादी पार्टी इस यात्रा के जरिए PDA समीकरण को मजबूत करने में जुटी है. पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के बीच पहुंच बढ़ाना चाहती है. रायबरेली में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर भी लगाए, जिसमें अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया. सिर पर मोर पंख वाला मुकुट पीले रंग के पारंपरिक कपड़े हाथ में बांसुरी. संदेश साफ है 2027 में सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. अब तमाम विधानसभाओं में रथ यात्रा के दौरान जाएंगे लोगों से संवाद करेंगे.