मणिपुर पर संसद में अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम तो सदन में चर्चा की मांग आज से नहीं शुरू के दिन से करते आ रहे हैं. हम लोग गुहार लगाते आ रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री सदन में आएं और चर्चा की शुरुआत करें. गृहमंत्री अमित शाह की काबिलियत पर हमें कोई शक नहीं है लेकिन ये बात जरूर कहेंगे कि जो जवाब डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर को देना है वो कतवाल कैसे देंगे.