6 कमरों के लाइसेंस पर 22 कमरे, जिंदा जल गए 21 लोग, अग्निकांड की इनसाइड स्टोरी

दिल्ली के मालवीय नगर (हौज रानी) अग्निकांड में मौतों का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है. NDTV की विस्तृत ग्राउंड रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले और खौफनाक खुलासे हुए हैं, जो साबित करते हैं कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही से हुआ मर्डर है! सुबह करीब 7:30-8:00 बजे जब होटल के बेसमेंट में आग भड़की, तो अंदर सो रहे लोगों को भागने का मौका तक नहीं मिला. स्थानीय चश्मदीदों ने बताया कि 5 मंजिला होटल में निकलने का सिर्फ एक रास्ता था. जब लोग जान बचाने के लिए छत की तरफ भागे, तो वहां भी ताला लगा हुआ था! लोग मजबूर होकर शीशे तोड़कर नीचे कूद रहे थे. स्थानीय लोगों ने गद्दे बिछाकर कुछ जानें जरूर बचाईं, लेकिन फायर ब्रिगेड को तंग गलियों के कारण पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी.

संबंधित वीडियो