उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले के खोड़ा में हुए बहुचर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के सख्त निर्देशों पर पुलिस और जिला प्रशासन ने मिलकर अब तक का सबसे बड़ा 'एंटी-क्राइम क्रैकडाउन' शुरू कर दिया है। 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' (Operation Clean Sweep) के तीसरे और आखिरी दिन पूरे कमिश्नरेट इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र और डीएम की अगुवाई में पुलिस और आरपीएफ (RPF) के करीब 1500 जवानों ने खोड़ा की तंग गलियों में चप्पे-चप्पे पर फ्लैग मार्च और घेराबंदी की है।