कराची से ऑपरेट हो रहे मुन्ना झिंगड़ा गिरोह का करीबी हुजैफा दबोचा गया

देश की राजधानी दिल्ली से अंडरवर्ल्ड और आतंकवाद के गठजोड़ के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 'डी कंपनी' (D-Company) के एक सक्रिय और बेहद शातिर सदस्य हुजैफा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हुजैफा, दाऊद के सबसे भरोसेमंद और कराची में छिपे शूटर मुन्ना झिंगड़ा (Munna Jhingrada) गिरोह का बेहद करीबी और वफादार माना जाता है।

संबंधित वीडियो