Delhi के Hauz Khaas में भीषण हादसा, घर में AC Blast होने से पूर्व CCI चीफ और रिटायर्ड IAS की मौत

Delhi Hauz Khas AC Blast: देश की राजधानी दिल्ली के बेहद पॉश इलाके हौज खास से एक रूह कपा देने वाली और बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक रिहायशी मकान में एयर कंडीशनर (AC) ब्लास्ट हो जाने की वजह से भयंकर आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में देश के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस (IAS) अधिकारी और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के पूर्व चेयरमैन धनेंद्र कुमार की मौत हो गई है। घटना के वक्त घर के भीतर पूर्व आईएएस अधिकारी के परिवार और स्टाफ समेत कुल 5 लोग मौजूद थे। इस भीषण हादसे में उनका बेटा भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

संबंधित वीडियो