"बाहर से ताला, अंदर तड़प रहे थे लोग..." दिल्ली होटल अग्निकांड में चश्मदीद का दावा

दिल्ली के मालवीय नगर (हौज रानी) अग्निकांड में अब तक का सबसे बड़ा और खौफनाक सच सामने आया है. NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट में एक स्थानीय चश्मदीद ने कैमरे पर दिल्ली पुलिस और MCD की 'मिलीभगत' की पूरी पोल खोल कर रख दी है. 47 साल से वहां दुकान चला रहे चश्मदीद नवीन सोनी ने बताया कि 5 मंजिला होटल में बाहर निकलने का सिर्फ एक ही गेट था, और हादसे के वक्त उस गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था! लोग अंदर आग और धुएं में घुट रहे थे और जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूदने को मजबूर थे. स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि होटल मालिक लोकेश बजाज और उसके पार्टनर इलाके में बिना किसी लाइसेंस के तीन-तीन अवैध होटल चला रहे थे. चश्मदीदों के मुताबिक, यह सब MCD और पुलिस की आंखों के सामने हो रहा था, क्योंकि उन्हें 'मंथली' (रिश्वत) जाती थी. इस वीडियो में देखें चश्मदीद का पूरा इंटरव्यू