20 की मौत, खिड़कियों से कूदे लोग..नीचे बिछाए गए गद्दे! दिल दहला देगा मंजर

दिल्ली के मालवीय नगर (हौज रानी) में हुए दर्दनाक अग्निकांड की ग्राउंड रिपोर्ट लगातार बड़े खुलासे कर रही है. 5 मंजिला होटल में लगी भीषण आग ने 20 लोगों की जान ले ली है, जबकि 47 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी इमारत में अंदर जाने और बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता था.

NDTV की इस एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे संकरी गलियों, लटकते बिजली के तारों और सड़क पर पार्क गाड़ियों ने फायर ब्रिगेड का रास्ता रोका. जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पाईं, तो स्थानीय लोगों और दिल्ली पुलिस ने अपनी जान पर खेलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. लोहे के भारी शटर और एंगल को तोड़कर टीम अंदर घुसी. ऊपर फंसे लोगों को बचाने के लिए सड़क पर गद्दे बिछाए गए, जिन पर कूदकर लोगों ने अपनी जान बचाई.

संबंधित वीडियो