आग से बचने के लिए महिला ने लगाई छलांग, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

देश की राजधानी दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में शुमार साउथ दिल्ली के मालवीय नगर (हौज रानी) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आई है. यहां की तंग गलियों में बने 5 मंजिला आलीशान होटल में भीषण आग लगने से 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट में सबसे बड़ा और खौफनाक सच यह सामने आया है कि इस 5 मंजिला इमारत में अंदर जाने और बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता (सीढ़ी) था! फायर एक्सिट न होने की वजह से होटल में फंसे लोगों को अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगानी पड़ी. वीडियो में देखें वो दिल दहला देने वाली तस्वीर जहां एक महिला जान बचाने के लिए होटल से नीचे कूद रही है. स्थानीय लोगों और पुलिस ने गद्दे बिछाकर कई लोगों की जान बचाई.

संबंधित वीडियो