Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी खेला होने वाला है. तृणमूल कांग्रेस में बड़ी बगावत के संकेत मिल रहा है. तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने बंगाल विधानसभा में पार्टी के 59 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. टीएमसी का बागी गुट उन्हें नए विपक्ष के नेता के तौर पर पेश कर रहा है. ऐसा होता है तो बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका हो सकता है, तृणमूल कांग्रेस टूट सकती है.