समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. ऐसे में आजम खान फिलहाल जेल में ही रहेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने ED की गिरफ्तारी के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले को इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया है. हाई कोर्ट से दिवाली की छुट्टियों के बाद 16 नवंबर को सुनवाई को कहा. सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाखिल जमानत याचिका और ED की तरफ से उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की. कपिल सिब्बल ने कहा कि आजम खान के खिलाफ कुल 28 मामले दर्ज हैं और एक ECIR भी है. कपिल सिब्बल ने दलील दी कि ये पूरी तरह से प्रताड़ित करने का मामला है.