आमम खान को SC से बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज, अंतरिम जमानत में दखल से इनकार

  • 2:50
  • प्रकाशित: नवम्बर 19, 2026

आजम खान को बड़ी राहत सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने ED की याचिका को खारिज कर दिया है.ED ने उस आदेश को रोकने की मांग की थी, जिसमें आज़म खान को हाई कोर्ट से राहत मिली थी. जिस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और ये बड़ी राहत आज़म खान के लिए है.सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जो उनको अंतरिम जमानत दी है, उसमें किसी भी तरह से दखल देने / हस्तक्षेप करने के लिए इच्छुक नहीं है.हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि जो भी टिप्पणियां इस फैसले में हाई कोर्ट ने ED के खिलाफ की हैं, जो गिरफ्तारी के खिलाफ की हैं, उनका नियमित बेल याचिका पर जब सुनवाई होगी तो उसमें उन टिप्पणियों का कोई असर नहीं पड़ेगा.