दिल्ली में एक पुरानी पीजी (PG) इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया. इमारत में रेनोवेशन और बेसमेंट में चल रही खुदाई के कारण पिलर हिल गया, जिससे पूरी इमारत जमींदोज हो गई और कई बच्चे मलबे में दब गए. प्रशासन और राहत एजेंसियां युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं. मलबे के नीचे फंसे बच्चों तक ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंचाई जा रही है ताकि उनकी जान बचाई जा सके. मौके पर पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षित जान बचाना है. साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि इस लापरवाही के लिए चाहे इमारत का मालिक हो या कोई अधिकारी, दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी.