दिल्ली के सीमापुरी में बहुमंजिला इमारत ढही, चश्मदीदों ने सुनाई हादसे की आंखोंदेखी

  • 7:31
  • प्रकाशित: अक्टूबर 07, 2026

सत्य निकेतन हादसे के करीब एक महीने बाद राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक और इमारत गिर गई है. इस इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. दो बच्चों को मलबे से निकाला गया है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. फायर विभाग को दोपहर करीब सवा 3 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली. इसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं.

संबंधित वीडियो