मुझे हिंदू-मुस्लिम ने... इकरा हसन का ये VIDEO क्यों हो रहा वायरल

  • 0:51
  • प्रकाशित: मार्च 31, 2026

एक सभा के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन द्वारा दिया गया भाषण इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और लोकतांत्रिक संघर्ष पर ज़ोर दिया. सभा को संबोधित करते हुए इकरा हसन ने कहा कि वह “जीता‑जागता सबूत” हैं कि अलग‑अलग समुदायों के लोग एक साथ आकर समर्थन दे सकते हैं. उन्होंने उल्लेख किया कि उन्हें एक ऐसी लोकसभा से आशीर्वाद मिला, जहां 36 बिरादरी के हिंदुओं ने मुसलमानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया.

“कैराना कर सकता है तो पूरा उत्तर प्रदेश भी”
अपने भाषण में सांसद ने कैराना का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि वहां विभिन्न समुदाय एकजुट होकर आगे बढ़ सकते हैं, तो यूपी के अन्य हिस्सों में भी ऐसा संभव है. उन्होंने कहा कि अगर लोग मिलकर “फिरकापरस्त ताकतों” और “तानाशाही सोच” के खिलाफ संघर्ष करें, तो सफलता निश्चित है. उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से सवाल करते हुए कहा, “बताइए, करेंगे या नहीं?”

वजूद, पहचान और सम्मान की लड़ाई का ज़िक्र

इकरा हसन ने अपने बयान में इस संघर्ष को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि अस्तित्व, पहचान और सम्मान से जुड़ा बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि इस मुहिम की शुरुआत दादरी की “ऐतिहासिक धरती” से हो रही है. सभा के दौरान दिया गया यह भाषण सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है, जिस पर अलग‑अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
 

संबंधित वीडियो