ट्रंप को सताया मौत का डर! ईरान के डर से व्हाइट हाउस में बनवा रहे बंकर, क्या होंगी सुविधाएं?

  • 25:02
  • प्रकाशित: मार्च 30, 2026

  • ईरान के मिसाइल हमले, अमेरिकी अड्डे निशाने पर; व्हाइट हाउस को ‘किला’ बनाने की तैयारी में ट्रंप
  • ईरान–अमेरिका तनाव चरम पर, ट्रंप को व्हाइट हाउस पर हमले का डर

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है. ईरान लगातार अलग‑अलग चरणों में मिसाइल हमले कर रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक, ईरान ने सातवें चरण में मिसाइलें दागीं, जिनका निशाना इस बार इजराइल से ज्यादा अमेरिकी सैन्य अड्डे रहे. बताया जा रहा है कि अमेरिकी बेस विक्टोरिया पर मिसाइलें गिरी हैं.

यही बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंता की सबसे बड़ी वजह बन गई है. ट्रंप को यह डर सता रहा है कि ईरान की रणनीति अब सीधी अमेरिका को टारगेट करने की है, न कि केवल इज़राइल को.


ट्रंप के निशाने पर खुद व्हाइट हाउस की सुरक्षा

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में ट्रंप एक जॉइंट मिलिट्री बेस से लौटे हैं. इस दौरान उनके मन में यह सवाल गहराता रहा कि क्या ईरान व्यक्तिगत रूप से उन्हें निशाना बना सकता है. इसी आशंका के चलते ट्रंप को अब व्हाइट हाउस पर संभावित हमले का डर सताने लगा है. दुनिया का सबसे सुरक्षित घर माने जाने वाले व्हाइट हाउस को अब ट्रंप पूरी तरह बुलेट‑प्रूफ, बम‑प्रूफ और ड्रोन‑प्रूफ बनवाना चाहते हैं. ट्रंप खुद व्हाइट हाउस की तस्वीरें लेकर पत्रकारों के सामने पहुंचे और बताया कि कैसे इसे एक सुरक्षित किले में बदला जा रहा है.

व्हाइट हाउस के नीचे बन रहा है मिलिट्री बंकर

जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस के बॉलरूम के नीचे एक बड़ा अंडरग्राउंड मिलिट्री कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है.

इस कॉम्प्लेक्स में हाई‑क्वालिटी बुलेट‑प्रूफ शीशे

ड्रोन‑रोधी छत बम और मिसाइल हमलों से सुरक्षित संरचना सैन्य और खुफिया मीटिंग्स के लिए विशेष कक्ष शामिल होंगे. इस कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से में ट्रंप के लिए विशेष बंकर तैयार किया जा रहा है. ट्रंप ने खतरे को देखते हुए इसे जल्द पूरा करने का आदेश दिया है, हालांकि तैयार होने की अंतिम तारीख सामने नहीं आई है.

ट्रंप का बयान: “हम ऐसे दौर में पहुंच गए हैं जहां ये करना जरूरी है”

ट्रंप ने खुद कहा कि व्हाइट हाउस की खिड़कियां पूरी तरह बुलेट‑प्रूफ हैं और वहां कोई “नकली खिड़की” नहीं है. उनका कहना था-  “हम उस समय में पहुंच गए हैं जहां ड्रोन और मिसाइल हमलों से बचाव के लिए यह सब करना जरूरी हो गया है.”

पहले भी हो चुका है ट्रंप पर हमला

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप को जान से मारने की धमकी या हमला झेलना पड़ा हो। एक पुराने मामले में ईरान ने बयान दिया था कि “गोली चूक गई, वरना एक ही गोली काफी थी।” इसी इतिहास के कारण वर्तमान हालात में ट्रंप की चिंता और गहरी हो गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा: अभेद्य घेरा

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा दुनिया की सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं में से एक मानी जाती है.

करीब 300 से ज्यादा सुरक्षा एजेंट
यूएस सीक्रेट सर्विस की पूरी निगरानी
प्रेसिडेंशियल प्रोटेक्टिव डिवीजन
स्नाइपर्स, के‑नाइन डॉग स्क्वॉड
काउंटर असॉल्ट टीम
एयर फोर्स वन के साथ फाइटर जेट एस्कॉर्ट

इसके बावजूद हमलों की आशंका पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

ट्रंप का संभावित ग्राउंड ऑपरेशन प्लान

जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ईरान में तीन बड़े रणनीतिक ठिकानों पर नजर बनाए हुए हैं—

खारग (खारक) द्वीप – ईरान का ऊर्जा हब, जहां 90% तेल भंडारण
नतांज और इस्फहान – परमाणु ठिकाने, जहां यूरेनियम मौजूद होने का दावा
केशम आइलैंड – होरमूज स्ट्रेट पर कंट्रोल के लिए अहम

हालांकि रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन करना बेहद जोखिम भरा होगा और इसकी सफलता की संभावना बहुत कम है.
 

संबंधित वीडियो