विशाखापट्टनम की एक दिल दहला देने वाली घटना ने फिर एक बार श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की याद दिला दी. यहां एक शख्स ने महिला से मामूली बहस के बाद बेरहमी से हत्या कर दी.आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने महिला के शव के कई टुकड़े किए और फ्रिज में डाल दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्यारा रवींद्र मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के राजम का रहने वाला है और वर्तमान में विशाखापत्तनम के गाजुवाका (एलवी नगर) में रह रहा था. लेकिन कहानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती...आरोपी पहले से शादी भी था...और जिस महिला की उसने हत्या कर दी उसके साथ उसके अवैध संबंध थे. ऐसी बात सामने आ रही है.