लंदन में ईरान के समर्थन में ब्रिटिश नागरिक पश्चिमी देशों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. कुछ ब्रिटिश महिलाएं स्टॉप बॉम्बिंग ईरान का प्लेकार्ड हाथ में लेकर नारे लगा रहे थे. इसी दौरान एक ईरानी पत्रकार से ये सब देखा नहीं गया. उसने ब्रिटिश महिला को जमकर सुनाया और ईरानी शासन की असली हकीकत बताने लगी. प्रदर्शन के दौरान हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में खुद को पत्रकार बताने वाली एक महिला ईरान की सरकार पर गंभीर आरोप लगाती नजर आती है. ईरानी महिला का कहना है कि उसके देश में मौजूदा शासन एक “आतंकी शासन” है.
“मुझे अपने पिता की कब्र तक जाने की अनुमति नहीं”
वीडियो में महिला कहती है कि वह एक शरणार्थी है और ईरानी शासन के कारण उसे अपने पिता की कब्र तक देखने की इजाजत नहीं है. वह यह भी दावा करती है कि उसे उसी शासन द्वारा जेल में बंद किया जा चुका है.
महिला पत्रकार के मुताबिक, “मैं उस शासन द्वारा कैद की जा चुकी हूं. यह फिलिस्तीन के बारे में नहीं है, यह मेरे देश के आतंकी शासन के बारे में है,”
प्रदर्शन के दौरान तीखी बहस
वीडियो में महिला अन्य प्रदर्शनकारियों पर “आतंकी शासन का समर्थन” करने का आरोप लगाती है. बातचीत के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो जाता है. महिला का कहना है कि वह ईरान के युवाओं के संपर्क में है, जो मौजूदा हालात से परेशान हैं.