योगी की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना की बिगड़ी चाल, लंगड़ाते हुए मांगी माफी

  • 1:25
  • प्रकाशित: मार्च 31, 2026

बहराइच पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मौलाना बिहार का रहने वाला है और उसके बयान के बाद स्थानीय स्तर पर विरोध दर्ज कराया गया था. इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौलाना को हिरासत में लिया.

गिरफ्तारी के बाद मौलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह पुलिस हिरासत में चलता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में वह लंगड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, जबकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसके पैर में चोट कैसे लगी.

माफी मांगते हुए भी दिखा मौलाना
एक अन्य वीडियो में मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगता नजर आ रहा है. वीडियो में वह कहता दिखता है कि उसका बयान गलत था और उससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसके लिए वह खेद व्यक्त करता है.