Pakistan Petrol Diesel Gas News: पेट्रोल-320 रु लीटर, डीजल-335 रु लीटर! मिट्टी का तेल 433 रु प्रति लीटर...रसोई गैस का सिलेंडर करीब 4 हजार रु से लेकर 5 हजार रु तक...ये हाल है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में....जंग हो रही है ईरान की इजरायल और अमेरिका से...लेकिन 'त्राहिमाम' मचा है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में. पश्चिमी एशिया के संकट ने वहां न सिर्फ तेल और गैस की कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है, बल्कि सप्लाई का संकट भी खड़ा कर दिया है. पाकिस्तान इस वक्त युद्ध की आग में बुरी तरह जल रहा है और वहां की जनता दाने-दाने के साथ-साथ बूंद-बूंद तेल के लिए मोहताज हो रही है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले ही आम आदमी की पहुंच से बाहर थीं, अब बाकी कसर एलपीजी (LPG) और केरोसिन ने पूरी कर दी है.