8th Pay Commission: सैलरी, पेंशन, एरियर... 8वें वेतन आयोग पर संसद में वित्त मंत्रालय ने क्या बताया?

  • 4:02
  • प्रकाशित: मार्च 30, 2026

8th Pay Commission: लोकसभा में पूछे गए सवालों के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर, 2025 को औपचारिक रूप से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन किया था. इसके अलावा, ये सहमति बनी है कि आयोग को सरकारी कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन के संबंध में अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. चौधरी ने बताया, 'आयोग अपने गठन के 18 महीनों के अंदर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, पेंशन जैसे अलग-अलग मुद्दों पर अपनी सिफारिशें देगा.'

संबंधित वीडियो