समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने NDTV के मनोरंजन भारती के साथ कई अहम मुद्दों पर बेबाक बातचीत की. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से लेकर यूपी में हो रहे लगातार एनकाउंटर और इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के भविष्य तक, जानिए अखिलेश यादव ने मौजूदा राजनीति पर क्या कुछ कहा. अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने आशंका जताई कि चोरी के तार अनरजिस्टर्ड लोगों और चुनाव मैनेजमेंट से जुड़े हो सकते हैं. यूपी में बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर पर बड़ा आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि ज्यादातर फेक एनकाउंटर PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय के लोगों के हुए हैं, जबकि कार्रवाई करने वाले मुख्यमंत्री की जाति के लोग हैं.