मध्य प्रदेश में वंदे मातरम पर विवाद के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में मंत्रालय के बाहर वंदे मातरम गाया. इस दौरान बीजेपी के तमाम विधायक भी मौजूद रहे. दरअसल कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आने के बाद महीने के पहले कामकाजी दिन को मंत्रालय में वंदे मातरम का गान नहीं किया था, जिसके बाद बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया. शिवराज सिंह चौहान ने ख़ुद इस मुद्दे पर कमलनाथ सरकार को घेरा था. हालांकि बाद में कमलनाथ वंदे मातरम को लेकर नई गाइडलाइन जारी की थी.