3,400 Kiss वाली वायरल कार के मालिक पर पुलिस ने लगाया भारी जुर्माना

  • 1:20
  • प्रकाशित: अगस्त 25, 2026

मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने का भूत एक युवक को महंगा पड़ गया. गर्लफ्रेंड ने उसकी कार पर 3,400 लिपस्टिक किस के निशान बना दिए और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया. इस तरह रील तो वायरल हुई, लेकिन पुलिस की नजर भी इस पर पड़ गई और फिर कार मालिक पर एक्शन हो गया. कार मालिक के मुताबिक, ये आईडीईए विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रेरित था. इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढ़ाने और रील को वायरल करने के मकसद से ये प्रयोग किया गया.