मध्य प्रदेश के सागर जीले में जहरीली शराब से 12 की मौत, कौन जिम्मेदार?

  • 3:31
  • प्रकाशित: सितम्बर 06, 2026

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां बंडा तहसील के बराज गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत होने की खबर ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है. वहीं 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुई इस घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल है. एक साथ कई लोगों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई. इस बीच कुछ समय पहले नकली शराब को लेकर की गई शिकायतों के सामने आने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है. 

संबंधित वीडियो