मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई है. इस घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है. शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुई इस घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल है. एक साथ कई लोगों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई. इस बीच कुछ समय पहले नकली शराब को लेकर की गई शिकायतों के सामने आने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है.