First BJP Chief Minister in Bihar: नीतीश युग के बाद नया अध्याय, सम्राट चौधरी बने बिहार के मुख्यमंत्री

  • 3:39
  • प्रकाशित: अप्रैल 15, 2026

बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज हो गया है. बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया सियासी अध्याय शुरू किया है. यह पहला मौका है जब बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बना है. शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी‑जेडीयू के कई दिग्गज मौजूद रहे.


नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद हुए इस सत्ता परिवर्तन को बिहार की राजनीति का बड़ा मोड़ माना जा रहा है. शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विज़न और नीतीश कुमार के सुशासन के अनुभव को साथ लेकर बिहार के विकास को नई रफ्तार देंगे. उन्होंने कानून‑व्यवस्था, रोजगार और विकास को अपनी प्राथमिकता बताया.


समारोह के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पटना से लेकर सम्राट चौधरी के पैतृक क्षेत्र मुंगेर तक जश्न का माहौल रहा. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह बदलाव न केवल बिहार बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी अहम है.


वीडियो में देखिए शपथ ग्रहण से जुड़ी हर अहम झलक, नेताओं के बयान और इस ऐतिहासिक दिन की पूरी तस्वीर.

संबंधित वीडियो