हम बंगाल में लोगों की मदद करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं : रोलैंड एंगरर

चाइल्डफंड के एश‍िया रीजनल डायरेक्टर रोलैंड एंगरर भी #AllForBengal टेलीथॉन से जुड़े. उन्होंने कहा, 'मैंने भारत में 4 साल गुजारे हैं और मैंने देखा है कि माओं के लिए खाना बनाना और परोसना कितना मुश्किल होता है. कोरोना पहले से ही एक समस्या है और चक्रवात ने समस्या और बढ़ा दी है. अस्थायी आश्रय एक समस्या बन सकते हैं क्योंकि जब लोग घर वापस लौटेंगे तो संक्रमण हो सकता है. संक्रमण की दर आने वाले दिनों में बढ़ने की संभावना है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षण सुविधाएं बहाल हों और उपलब्ध हों, हैंडवाशिंग को बहाल करने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें सहायता की आवश्यकता है.

संबंधित वीडियो