नेपाल की त्रिशुली नदी के जल में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है. नदी के आसपास रहने वाले लोगों को. सुरक्षित जगहों पर जाने को कह दिया गया है. नेपाल पर खतरा पूरी तरह से टला नहीं है. नेपाल में अभी भी नदी का जलस्तर यहां पर खतरनाक नजर आ रहा है और इसीलिए एहतियात बरतने की सलाह लोगों को दी जा रही है. लोगों को नदी के किनारों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है. त्रिशुली नदी में 26 तारीख को तबाही मची थी. नदी का पानी इस कदर उफान पर था कि सब कुछ अपने साथ बहाकर ले गया था. 26 अगस्त का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सुबह का वक्त था छोटे बच्चे स्कूल से लौट रहे थे और इसी वक्त ये सैलाब आता है. वीडियो में एक महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर भागती है, लेकिन वो गिर जाती है. फिर खड़ी होती है और दोनों बच्चों को लेकर ऊपर की तरफ भागने की कोशिश करती है. तभी पीछे से सैलाब सब कुछ बहाकर ले जाता है. हालांकि महिला और बच्चे बच जाते हैं. ये सब कुछ सिर्फ 8 सेकंड में होता है.