दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भैया' ने एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (एनआर) पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रतिभाग किया. इस दौरान राजा भैया सिर्फ एक हाथ से निशाना लगाते नजर आए. इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.