मुहर्रम पर राजा भैया के पिता को नजरबंद क्यों किया गया? बंदर की मौत से जुड़ा है मामला

यूपी के प्रतापगढ़ में मोहर्रम के दौरान यहां के बाहुबली नेता राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया है. उनके भदरी महल (घर) के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है और गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है. एसडीएम कुंडा के आदेशानुसार, 25 जून 2026 सुबह 5 बजे से 26 जून रात 9 बजे तक उन्हें घर से बाहर निकलने या भ्रमण करने की इजाजत नहीं है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर मोहर्रम पर राजा भैया के पिता को हर साल नजरबंद क्यों किया गया. इस पूरे विवाद की जड़ साल 2015 की एक घटना में छिपी है. देखें वीडियो